जयराम महतो पहुँचे बोकारो, 24 तक आउटसोर्सिंग कर्मियों को वेतन

बीते 6 महीने से तनख्वाह नहीं मिलने पर आक्रोशित स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कंपनी के स्वास्थ्य कर्मी सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर गुस्से में दिखे। सभी कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के गेट के समक्ष धरना पर बैठ गए। जिसमें राइडर कंपनी में काम करने वाले एएनएम, जीएनएम, सुरक्षा गार्ड और हेल्थ वर्कर शामिल थे। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि पूरे जिले में राइडर कंपनी के अंर्तगत 700 कर्मी कार्यरत हैं। जिन्हें पिछले 6-7 महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है। स्वास्थ्य कर्मियों का यह भी कहना था कि उन्हें ना EPF की और ना ही ESIC की सुविधा मिल रही है।

मिला आश्वासन 24 दिसंबर तक तीन महीने का मिल जाएगा वेतन

जयराम महतो EPF और ESIC मामले को विधानसभा में उठाएंगे

स्वास्थ्य कर्मियों के धरने पर पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो ने प्रभारी सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार से वार्ता के बाद कर्मियों से कहा कि 24 दिसंबर तक तीन महीने का वेतन मिल जाएगा। उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिलने का मुद्दा सिर्फ बोकारो जिले में ही है। इसके लिए अभी स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी से बात किए हैं। उनसे कहा है कि ऐसा दोबारा कभी नहीं हो, ऐसा कुछ किया जाए। स्वास्थ्य कर्मियों के EPF और ESIC पर कहा कि विधानसभा में इस मामले को मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री कर रहे हैं? जयराम महतो ने क्या कहा?

बोकारो सिविल सर्जन कार्यालय के समीप विधायक जयराम महतो से जब यह सवाल किया गया कि एक ओर स्वास्थ्य कर्मियों को 6-8 महीने से मानदेय नहीं मिला है, वहीं दूसरी ओर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नई बहाली की बात कह रहे हैं, इस पर आपका क्या कहना है? इसके जवाब में विधायक जयराम महतो ने कहा कि यह सिर्फ मीडिया स्टंट है। वे ऐसा कर ही नहीं सकते हैं। उसके लिए लंबी प्रक्रिया है। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर वेतन मिलना चाहिए। इस पर स्वास्थ्य मंत्री से उन्होंने फोन पर बात करने का जिक्र किया और कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलना चिंता का विषय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *