आज मंगलवार को भारतीय हीरोज ऑर्गेनाइजेशन कार्यालय, चिरा चास में रत्नप्पा कुंभकार की जयंती मनाई गई कार्यक्रम में संबोधित करते हुए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रवक्ता डॉ. जयदेव ने कहा कि “रत्नप्पा कुंभकार कुम्हार समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि समस्त समाज के लिए प्रेरणा हैं। संघर्षपूर्ण जीवन के बावजूद उन्होंने स्वयं को संविधान सभा का सदस्य बनने योग्य बनाया। हमें ऐसे व्यक्तित्वों को आदर्श मानकर ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए, तभी समाज के लोग श्रेष्ठ पदों पर स्थापित हो सकेंगे।”

Bokaro के चिरा–चास स्थित भारतीय हीरोज ऑर्गेनाइजेशन कार्यालय में आज कुम्हार समुदाय के महान समाजसेवी एवं संविधान सभा के सदस्य रत्नप्पा कुंभकार की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के बोकारो जिला अध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि “कुम्हार समाज के पुरखों का योगदान केवल इतिहास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश के संविधान निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे महापुरुषों का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।”
वहीं भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रतिनिधि कनक कुमार ने कहा कि “हमारे पूर्वजों ने समाज के लिए अनेक श्रेष्ठ कार्य किए हैं। उनसे प्रेरणा लेकर लक्ष्य निर्धारण करना आज की पीढ़ी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कुम्हार अपने चाक पर मिट्टी को आकार देकर सुंदर बर्तन बनाता है, उसी प्रकार समय के साथ चलकर वह एक बेहतर समाज का निर्माण भी कर सकता है।” कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने डॉ. रत्नप्पा कुंभकार के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Sat sat naman