
Bokaro: बालीडीह थाना क्षेत्र में कुर्मीडीह के रेल फाटक सब्जी दुकान के समीप गुरुवार की सुबह प्लांट में डयूटी जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में 37 वर्षीय महिला ठेका कर्मी की मौत हो गई। घटना सुबह 8.15 बजे की है। कुर्मीडीह निवासी दुलाली देवी सुबह प्लांट में डयूटी के लिए साइकिल से जा रही थी। इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल चालक ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे सिर पर चोट लग गई थी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम उनकी मौत हो गई. महिला ठेका कर्मी के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। जिसमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है। इस तरह दो पुत्रियों और एक पुत्र का भरण-पोषण वे ही कर रही थी। स्वर्गीय दुलारी देवी के पुत्र ने कहा की मां के चले जाने के बाद अब हमारा जीवन यापन करना चुनौती पूर्ण होगा।महिला दुलाली देवी संतोष एसोसिएट्स नामक कंपनी के अंतर्गत काम करती थी। आपको बताते चलें कि स्वर्गीय दुलारी देवी का गेट पास 18 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक के लिए वैध था।
50000 सहायता राशि दी गई
बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि जिस कंपनी में महिला काम कर रही थी, उस कंपनी की ओर से फ़िलहाल 50 हजार रुपए की सहायता राशि उनके परिजनों को दी गई है। वही माराफारी थाना प्रभारी आज़ाद खान ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम किया जाएगा उसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आश्रितों ने की मुआवजा की मांग महिला ठेका कर्मी की मौत के बाद उनके पुत्र सहित अन्य परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर माराफारी थाना क्षेत्र स्थित मनसा सिंह गेट के समीप बैठ गए। स्व. दुलाली देवी के पुत्र ने कहा कि डयूटी में जाने या आने के क्रम में अगर कर्मी की मौत हो जाती है तो उसे मुआवजा मिलना चाहिए। इसलिए हमलोगों को भी मुआवजा मिलनी चाहिए। वहीं माराफारी थाना पुलिस का कहना है कि हम कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं, परिवारजन मुआवजे की मांग के लिए बैठे हुए हैं।

Leave a Reply