झारखंड राज्य शूटिंग बॉल संघ की नई कमेटी का गठन

आज बोकारो Shree Ayappa Public School में झारखंड राज्य शूटिंग बॉल संघ की वार्षिक बैठक सह चुनाव सम्पन्न हुआ। इस बैठक में राज्य के लगभग सभी जिलों से संघ के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य के शेष बचे जिलों में भी शूटिंग बॉल संघ का विस्तार किया जाएगा, ताकि खेल को और मजबूती मिल सके।

चुनाव प्रक्रिया झारखंड राज्य शूटिंग बॉल संघ के लिए राष्ट्रीय शूटिंग बॉल संघ द्वारा नियुक्त चुनाव पदाधिकारी, पश्चिम बंगाल के पलास पात्रा की देखरेख में सम्पन्न कराई गई। इस चुनाव की खास बात यह रही कि सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया।

निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है—
अध्यक्ष: श्री ससीन धरण क्रांत
चेयरमैन: सुरेश कुमार
कोषाध्यक्ष: अशोक कुमार साहू
सचिव: चंदन कुमार सिंह
उपाध्यक्ष: नीरज कुमार
सह सचिव: मुकुट चौधरी
सदस्य: जियालाल पासवान, श्रीकांत कुमार (खिलाड़ी) एवं मंजू गुप्ता

सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए सदस्यों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। बैठक में बोकारो से भगवान प्रसाद साहू एवं जियालाल पासवान, रांची से जयंत कुमार व श्रीकांत कुमार, लातेहार से मुन्ना खान, गिरिडीह से इंद्रकुमार ऋषि व धनंजय प्रसाद, हजारीबाग से काजल कुमारी, धनबाद से धर्मेंद्र कुमार महतो, सरायकेला से सुदीप्तो मंडल तथा खूंटी से आशा कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने झारखंड में शूटिंग बॉल खेल के विकास एवं खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *