झारखंड राइजिंग टैलेंट प्रतियोगिता में बोकारो की अनिका गुप्ता बनी प्रथम उपविजेता

jharkhand rising talent pratiyogita

धनबाद में आयोजित की गयी फैशन प्रतियोगिता Mr. and Miss Jharkhand Rising Talent – Season 3 के फिनाले में बोकारो की स्नेहा गुप्ता ने मिसेज झारखंड प्रथम उपविजेता (1st Runner-Up) का खिताब अपने नाम किया। इसी मंच पर उनकी 7 वर्षीय बेटी अनिका गुप्ता ने मिस झारखंड किड्स कैटेगरी 2025 जीता है । मां-बेटी की इस संयुक्त उपलब्धि ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

कार्यक्रम का आयोजन Iconic Eve Entertainment द्वारा किया गया, जबकि सोनू सिंह ने इवेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाई। फिनाले के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न राउंड्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

स्नेहा गुप्ता —परिवार और व्यवसाय के साथ उपलब्धि

बोकारो निवासी स्नेहा गुप्ता होटल व्यवसाय से जुड़ी हुईं हैं। वे दो बच्चों की माँ हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पारिवारिक दायित्वों को पूरा करते हुए अपने शौक को पूरा करने के लिए संघर्ष किए हैं। उन्होंनेटैलेंट राउंड, ट्रेडिशनल राउंड, वेस्टर्न राउंड, इंट्रोडक्शन राउंड, प्रश्नोत्तर राउंड को सफलतापूर्वक पूरा किया और मिसेज झारखंड – प्रथम उपविजेता का खिताब हासिल किया। 

स्नेहा गुप्ता ने यह बताया कि यह सफलता उनके परिवार के सहयोग और स्वयं पर विश्वास के कारण प्राप्त हुआ है।

किड्स कैटेगरी में 7 वर्षीय अनिका का बेहतर प्रदर्शन

अनिका गुप्ता, उम्र 7 वर्ष कक्षा 1 की छात्रा हैं। उन्होंने किड्स कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिस झारखंड किड्स कैटेगरी 2025 का खिताब जीता। 

मां–बेटी की संयुक्त सफलता बनी चर्चा का विषय

एक ही मंच पर मां और बेटी दोनों का सम्मानित होना आयोजन की सबसे विशेष झलक साबित हुआ। 

आयोजक के अनुसार इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और कला को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *