Sail bokaro half marathon registration process

खेल प्रेमी मैराथन का प्रतीक्षा साल भर करते हैं तो उनके इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है। बोकारो इस्पात संयंत्र बीते कुछ वर्षों से हाफ मैराथन का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में 2026 में बोकारो हाफ मैराथन का आयोजन 1 फरवरी, रविवार को तय किया गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुका है। इससे जुड़ी कुछ जानकारी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं कि आप किस प्रकार रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

इससे पहले यह बात जान लीजिए।
इसमें कुल 4 कैटेगरी में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
दिव्यांग के लिए 2 किलोमीटर
5 किलोमीटर
10 किलोमीटर
एवं 21 किलोमीटर
SAIL bokaro half marathon 2026 का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।
कई लोगों को इसका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस नहीं पता है, तो जान लीजिए।
इस तरीके से आप कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन।
रजिस्ट्रेशन का शुल्क 150 रुपए होगा जिसे ऑनलाइन पेमेंट करके रिसिप्ट डाउनलोड किया जा सकता है।
Bokaro marathon 2026 Registration के लिए www.bokaromairathan.com में जाएं। इसमें खुलने के बाद आपको register now का link दिखेगा, जिसको क्लिक करके आप रजिस्ट्रेशन डिटेल भरने के फॉर्म में आ जाएंगे।
फॉर्म भरते समय आपको यह जानकारी भरना होगा।
-आप किस कैटेगरी में भाग लेना चाहते हैं? (2 किमी, 5 किमी, 10 किमी, 21 किमी )
-आपका डेट ऑफ बर्थ क्या है (जो डॉक्यूमेंट में आप दिखा सकें)
-ईमेल आईडी (जिसपर आप otpऔर इवेंट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे )
-मोबाइल नंबर (जिसपर आप otpऔर इवेंट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे )
-टी शर्ट साइज
या आप डायरेक्ट इस लिंक के जरिए भी Bokaro Marathon के वेबसाइट में जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

Leave a Reply