Dhanbad केंदुआडीह में निकली गैस, नोटिस चिपका कर घर में लगा दिया गया ताला

धनबाद में गैस लीक की घटना इन दिनों आम सी खबर हो गई है बीते दिन धनबाद के केंदुआडीह में नाजिया खातून जो राजपूत बस्ती में रहती है उसके घर से अचानक गैस निकलने लगा। घटना की सूचना प्राप्त होने पर केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने तत्परता दिखाते हुए बीसीसीएल प्रबंधन को सूचित किया। इसके बाद जांच टीम नाजिया खातून के घर पहुंची, और गैस का स्तर और उसका स्थिति की जाँच की गई।

स्थान असुरक्षित, कराया गया घर खाली।

यहां गैस का स्तर 2000 पीपीएम मिलने पर घर के लोगों को इससे होने वाले नुकसान को देखते हुए घर के बाहर नोटिस चिपकाकर ताला लगवा दिया गया। घर पर ताला लगा दिये जाने के बाद नाजिया खातून अपने घर के पास गली में बैठी थी। इसी बीच केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय वहां पहुंचे और नाजिया खातून को क्षेत्र की स्थिति सामान्य होने तक गैस के प्रभाव से दूर सुरक्षित स्थान पर राहत कैंप में या उनके पुत्र के पास धनबाद चले जाने की सलाह दी। आस-पास की महिलाओं को भी गैस के प्रभाव से दूर रहने को कहा गया है। साथ ही यह भी सूचना दी गई है कि धनबाद में गैस लीक की किसी को कहीं भी गैस रिसाव होता है तो इसकी त्वरित सूचना थाना में पदाधिकारी को दें ताकि जान माल की हानि से बचाव हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *