
झारखंड सरकार द्वारा भारतीय पुलिस सेवा IPS के 18 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसी क्रम में कोयला क्षेत्र बोकारो के लिए आनंद प्रकाश नए डीआइजी नियुक्त किए गए हैं। आपको बताते चलें की बोकारो डीआइजी के अंतर्गत बोकारो और धनबाद जिले आते हैं। लंबे समय से बोकारो डीआईजी का पद रिक्त पड़ा था, जिसे अब भर दिया गया है।
बताते चलें कि आनंद प्रकाश इससे पहले झारखंड सशस्त्र पुलिस जैप-6, जमशेदपुर के समादेष्टा के पद पर कार्यरत थे। अब वे बोकारो डीआइजी का पदभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में पुलिस प्रशासन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply