
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने विंटर स्टडी टूर के तहत बेलगड़िया व खनन क्षेत्रों का दौरा किया, लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी से 2025 बैच के 10 प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारियों ने डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन से मुलाकात की। इस संबंध में डीसी ने बताया कि सभी प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारी विंटर स्टडी टूर के लिए धनबाद आए हैं।
डीसी से मुलाकात करने के बाद सभी प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारियों ने बेलगड़िया टाउनशिप का भ्रमण किया। मौके पर जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारियों के साथ रहे। इसके बाद प्रशिक्षु पदाधिकारी भारत कोकिंग कॉल लिमिटेड के ब्लॉक 2 ओपन कास्ट प्रोजेक्ट, मुनिडीह अंडरग्राउंड माइन्स तथा एना फायर प्रोजेक्ट का भी भ्रमण किया।
इस दौरान धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालिवाल प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ रहे।
विंटर स्टडी टूर आईएएस प्रोफेशनल कोर्स का एक ज़रूरी हिस्सा है। इनको प्राइवेट और पब्लिक, दोनों सेक्टर के अलग-अलग संगठनों से जोड़ा जाता है, और उन्हें अलग-अलग राज्यों में गुड गवर्नेंस की पहलों से भी परिचित कराया जाता है। यह उनमें एक युवा सिविल सेवक के लिए ज़रूरी चरित्र और कौशल विकसित करेगा। साथ ही उनको कॉमर्स और इंडस्ट्री, रिसोर्स तथा फाइनेंस और इकोनॉमी के सेक्टर का अनुभव देगा।
प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारी का ग्रुप पहले बोकारो में
आपको बताते चलें कि यह पदाधिकारी का ग्रुप पहले बोकारो में पहुंचा था उसके उपरांत धनबाद आये है। प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारियों का ग्रुप लीडर सिद्धार्थ सिंह हैं। सहायक ग्रुप लीडर आकाश गर्ग, सुश्री शोभिका पाठक, ताशी तेनजिन, पेलना वांगचुग, सुश्री पवित्रा पी, माधव अग्रवाल, श्दिव्यांक गुप्ता, दीपक कुमार तथा सोनम नोरबू आदि धनबाद पहुंचे हैं।

Leave a Reply