चोरी हो गया मोबाइल? झारखण्ड पुलिस ढूंढेगी, बस ये कीजिये

अगर आपका मोबाइल खो गया है? या फिर कहीं गुम हो गया है ? तो आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपका मोबाइल झारखंड पुलिस ढूंढ कर देगी। इसके लिए आपको किसी थाने का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है और ना ही आपको अपना घंटे का समय इस चक्कर में बर्बाद करने की जरूरत। आपको तो बस ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जो आपकी आधिकारिक पुलिस शिकायत भी होगी।

डिजिटल पुलिसिंग के तहत यह सुविधा शुरू की गई है।

झारखंड पुलिस ने citizen.jharkhand police.gov.in, डिजिटल पोलिसिंग के तहत शुरू की गई है ये सुविधा. वेबसाइट पर जाकर आप अपना शिकायत, संबंधित सूचना दर्ज करवा सकते हैं। जिसके आधार पर आपके मोबाइल की खोजबीन झारखंड पुलिस शुरू कर देगी। इसका उद्देश्य लोगों को कम परेशानी का सामना करना पड़े।

अगर आपका कभी फोन गुम हो जाता है तो आप ये सोंच कर परेशान हो जाएंगे कि आपको घंटे थाने का चक्कर लगाना पड़ेगा, नंबर ब्लॉक करवाने के लिए कंपनी के साथ मशक्कत करनी पड़ेगी। लेकिन यह सुविधा से कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन शिकायत के साथ नंबर ब्लॉक भी करवा सकते हैं। इसके लिए झारखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपके सहयोग के लिए हम वेबसाइट का लिंक उपलब्ध करवा रहे हैं।

citizen.jharkhand police.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *