नए साल में धनबाद मैथन डैम पहुंच रहे हैं सैलानी

धनबाद का मैथन डैम इन दोनों सैलानियों के घूमने का खूबसूरत स्पॉट के रूप में सामने आ रहा है। लोग यहां नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचने लगे हैं। जैसा की सर्दी आते ही विदेशी पक्षियों का आगमन जल क्षेत्रों में होता है ठीक वैसे ही दूर-दूर से लोग भी अपना नया साल मनाने यहां पहुंच रहे हैं।

प्राकृतिक नजारे के बीच बेस्ट सेल्फी स्पॉट

साल के पहले रविवार को मैथन डैम पर सैलानियों का सैलाब सा उमड़ पड़ा। मैथन डैम के पश्चिम बंगाल एवं झारखंड की ओर डैम किनारे सैलानी ही सैलानी नजर आए हर कोई पिकनिक एवं मौज मस्ती के साथ-साथ नौका विहार एवं फूल बागान में फूलों के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त रहे, साथ ही नए साल का जश्न और प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद उठाया।

लोगों को लुभा रहा है यहां का नौका विहार अब आपको नौका विहार करने के लिए किसी डैम या फिर गोवा या उड़ीसा बीच जाने की जरूरत नहीं है इसका मजा आप बोकारो जिले से सटे हुए मैथन डैम में उठा सकते हैं। यहां सस्ते दरों में परिवार के साथ जलविहार करके जीवन का सुख उठा सकते हैं। इसके लिए आपको कुशल प्रशिक्षित ट्रेनर एवं अत्यधिक मशीन वाले वोट उपलब्ध हैं। यह काफी ही सस्ते दरों में उपलब्ध सेवाओं में से एक है।

मैथन डैम के बाहर खाने के कई फूड स्टॉल है अवेलेबल।

आप जब घूमने का मन बनाते हैं तो आपके दिमाग में खाने-पीने का स्टॉल का बात जरूर आता होगा, तो आपको बताते चलें कि यहां पर कई तरह के फूड का स्टाल, लिट्टी चोखा, झाल मुड़ी और देसी व्यंजन भी डैम के आसपास उपलब्ध है। जिसका मजा आप इस ट्रिप के दौरान ले सकते हैं।

जिले के पदाधिकारी पहुंचे डैम

किसी भी पिकनिक स्पॉट की लोकप्रियता इस बात से मापी जा सकती है कि जिले के आला पदाधिकारी अपना क्वालिटी टाइम एक्सपेंड करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। नए साल के पहले रविवार को जिले के पुलिस कप्तान प्रभात कुमार एवं उपायुक्त आदित्य रंजन ने भी परिवार के साथ मैथन डैम में नौका विहार का आनंद लिया। इस दौरान मैथन छठ, घाट स्पोर्ट्स हॉस्टल, डैम के समीप मिलेनियम पार्क, फूल बागान, पश्चिम बंगाल के थर्ड डाइक ,सुलेमान पार्क सहित डैम के किनारे विभिन्न स्थानों पर सैलानी अपने-अपने तरीके से पहुंचकर पिकनिक एवं मौज मस्ती का आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *