बोकारो, पुपुनकी में चला वाहन जांच अभियान , डीटीओ मारुति मिंज ने वसूला 2 लाख 23 हजार जुर्माना

बोकारो चास के निकट पुपुनकी टोल प्लाजा राष्ट्रीय राज्यमार्ग 23 पर जिला परिवहन पदाधिकारी बोकारो मारुति मिंज द्वारा 07 जनवरी को चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 12 वाहनों से 2 लाख 23 हजार रुपए का जूर्माना वसूला गया।

डीसी बोकारो अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज के द्वारा कुल 87 वाहनों की जांच की गई

इन कारणों से की गई करवाई

फिटनेस सर्टिफिकेट, रिफ्लेक्टिव टेप, ओवर लोडिंग, इंश्योरेंस फेल एवं टैक्स फेल होने को लेकर 12 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला लिया गया

डीटीओ बोकारो मारुति मिंज ने चास प्रखंड के आईटीआई मोड, सेक्टर -12 मोड़, बिरसा चौक सहित अन्य सेक्टरो के चौक चौराहों पर दो पहिया वाहनों सहित चार पहिया वाहनों की जांच की गई, जिसमें हेलमेट, रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन, लाइसेंस, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टिव टेप सहित अन्य की जांच की। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के साथ चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने का निर्देश भी दिया गया।

इस वाहन जांच के दौरान मोटरवाहन निरीक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *