
रिपोर्ट-आरती पाण्डेय : बोकारो के शिबू सोरेन स्मृति भवन में 7 एवं 8 जनवरी को शब्द सरिता महोत्सव का आयोजन बोकारो जिला प्रशासन के सौजन्य से किया गया । इस मेले में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पाठक, विद्यार्थी , शिक्षक और साहित्य प्रेमी पहुंचे.
मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना और किताबों एवं साहित्यों के प्रति रुचि जागृत करना था। पुस्तक मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशनों की ओर से साहित्यिक, शैक्षणिक, धार्मिक, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा बच्चों की पुस्तको के कई स्टॉल लगाए गए थे। पुस्तकों पर विशेष छूट भी दी गई । जिससे पाठको में ख़ास उत्साह देखने को मिला.
इसके साथ ही मेले में मोम से बने बड़ी आकर्षक एवं सुगंधित हैंडीक्राफ्ट भी प्रदर्शित किये गए जो कि बाज़ारो में मिलने वाली हानिकारक मोम की तुलना में कई अधिक बेहतर और हमारी स्वास्थ्य के लिये सुरक्षित हैं ।

कवि सम्मलेन का आयोजन
पुस्तक मेले के दौरान कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन के इस साहित्यिक अनुष्ठान में देश के कई कवियों की उपस्थिति रही। संध्या में आयोजित कवि सम्मलेन में कवियों ने कई रचनाओं का पाठ किया. देर रात तक शहर के लोग काव्य संध्या में आनंद लेते देखे गए. कार्यक्रम में जाने माने कवि एवं लेखक नीलोत्पल मृणाल मौजूद रहे. मृणाल हमारे ही झारखंड के दुमका शहर से हैं इनकी रचनाये – डार्क हॉर्स, औघड़ एवं यार जादूगर मशहूर उपन्यास में से हैं। पद्मिनी शर्मा (दिल्ली) , अमन अक्षर ( खंडवा, म॰प्र) भी शामिल हुए। कवि सम्मेलन में सामाजिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़ी रचनाओं, कविताओं का पाठ किया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। दो दिनों तक चले इस पुस्तक मेले का समापन सफलतापूर्वक हुआ। लोगों ने इसे आने वाली पीढ़ियों को किताबों, कविताओं और साहित्यों से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण क़दम बताया।

Leave a Reply