कक्षपाल बहाली में उम्र सीमा में छूट, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

कक्षपाल बहाली में उम्र सीमा में छूट की मांग को लेकर अभ्यर्थी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।
​बोकारो: झारखंड में कक्षपाल (Warder) बहाली की प्रतीक्षा कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, छात्र नेता युगदेव माहथा के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने बोकारो उपायुक्त (DC) से की मुलाकात। इस दौरान अभ्यर्थी अपनी मांगों के समर्थन में उपायुक्त को एक मांग-पत्र (ज्ञापन) सौंपा।
अभ्यर्थियों का कहना है कि कक्षपाल की बहाली लंबे समय के अंतराल के बाद आई है, जिसके कारण राज्य के हजारों होनहार युवाओं की निर्धारित उम्र सीमा समाप्त हो गई है। अभ्यर्थियों की मांग है कि:​विगत वर्षों में बहाली न आने के कारण अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में कम से कम 5 वर्ष की छूट दी जाए।
​बहाली की प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
​छात्र नेता युगदेव माहथा ने कहा की “राज्य के युवाओं ने वर्षों तक इस बहाली का इंतजार किया है। अगर सरकार उम्र सीमा में छूट नहीं देती है, तो हजारों युवा बिना परीक्षा में बैठे ही अयोग्य हो जाएंगे। यह उनके भविष्य के साथ अन्याय है। हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुँचाएंगे।”

कक्षपाल नियुक्ति प्रक्रिया में निर्धारित कटऑफ डेट को लेकर बोकारो के प्रतियोगी छात्रों में नाराज़गी देखी जा रही है। छात्रों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग करते हुए उम्र सीमा में छूट देने की अपील की है।
छात्रों का कहना है कि बीते वर्षों में भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार देरी और कोरोना काल के कारण कई अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर चुके हैं, जबकि वे पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। ऐसे में कटऑफ डेट में संशोधन या आयु सीमा में विशेष छूट देना न्यायसंगत होगा।
​इस कार्यक्रम में बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों से भारी संख्या में अभ्यर्थियों आए जिसमें धीरज सिंह , विकाश तिवारी
​संदीप तिवारी, अजय साहू, पीयूष पल्लव, जयराम कुमार, शुभम कुमार आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *