बच्चे के लिए दूध लेने निकले थे पिता, दुर्घटना में मौत

बोकारो में बच्चे के लिए दूध लेने निकले पिता की दर्दनाक मौत

चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम भुइयाद्वारिका (पो–अलकुशा) में रविवार को शाम सड़क हादसे में 30 वर्षीय सुखदेव रजवार की मौत हो गई। सुखदेव, अपने छोटे बच्चे के लिए दूध लेने शाम करीब 5 बजे अलकुशा मोड़ से पैदल दागदागढ़ की ओर जा रहे थे, जो वहां से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है। इसी दौरान एक ट्रेलर वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल सुखदेव को देखा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना फैलते ही गांव में मातम छा गया।

सुखदेव अपने पीछे एक छोटा बच्चा और परिवार को छोड़ गए हैं, जिनके लिए वह रोज़ की तरह जिम्मेदारी निभाने निकले थे।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम करीब 5:40 बजे इलेक्ट्रोस्टील-वेदांता रोड को जाम कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और दोषी वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम के कारण इलाके में यातायात बाधित हो गया है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी थी।

मृतक सुखदेव रजवार के पिता का नाम केशव रजवार है। इस हादसे से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। मुआवजे के मांग को लेकर सड़क पे बैठ गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा की एक मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया, इस पर मृतक के आश्रित को नौकरी दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *