राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन।

आज NexGen कंप्यूटर सेंटर sector- 12 के प्रांगण में “राष्ट्रीय युवा दिवस” मनाया गया। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद जन्म उत्सव के उपलक्ष में आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि अरविंद राय, विशिष्ट अतिथि लाल बाबू सिंह और सम्मानित अतिथि अतिथि के डायरेक्टर प्रदीप सर कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद थे।

मंच संचालन पियूष पल्लव के द्वारा किया गया तथा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- रोहित कुमार ठाकुर, द्वितीय स्थान- शिवनाथ मंडल, तृतीय स्थान- शुभम सिंह, प्राप्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद राय ने कहा कि “हमें स्वामी विवेकानंद के विचारों को उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतरने की आवश्यकता है, बदलाव हमसे संभव है “वहीं लाल बाबू ने युवाओं से ईमानदारी पूर्वक अपने जीवन जीने की प्रेरणा उन्हें दिया। प्रदीप सर ने युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा युवाओं को सकारात्मक सोच रखने की बात कही।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित कुमार, बसंत कुमार, निर्भय प्रजापति तथा नेक्शजन कंप्यूटर सेंटर के शिक्षकों का अहम भूमिका रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *