
Bokaro: सीवनडीह के पास 23जनवरी के शाम 3.30 के करीब पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय बांसगोड़ा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 23 पर सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें राम मंदिर की ओर से आ रहा पल्सर मोटरसाइकिल संख्या JH 10 CD 0253 सवार टैंकर संख्या JH 10 BE 1116 के चपेट में आ गया। इस घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को अस्पताल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंटू विश्वकर्मा के अस्पताल जाने के दौरान मौत हो गयी है।
इसमें मृतक मंटू विश्वकर्मा राम मंदिर से अपने परिजन के घर बांसगोड़ा की ओर जा रहा था इसी क्रम में यह घटना घटी। इसमें एक युवक घायल हो गया है, स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक नौजवान धनबाद का बताया जा रहा है। जबकि उसके साथी को मामूली चोटें आई हैं।
खबर लिखे जाने तक माराफारी थाना मौके पर पहुंच चुकी थी, वहीं स्थानीय लोग सड़क पर मुआवजे के मांग को लेकर सड़क पर जमे हुए हैं।

Leave a Reply