
बोकारो: गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रतिनिधिमंडल की DIG से शिष्टाचार भेंट
बोकारो: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन (International Human Rights & Crime Control Organization) के एक प्रतिनिधिमंडल ने DIG महोदय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में पुलिस प्रशासन से सहयोग का अनुरोध किया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने DIG महोदय को संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं मानवाधिकार संरक्षण तथा अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। DIG महोदय ने संगठन की पहल की सराहना करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संगठन की जिला अध्यक्ष रश्मि रेखा झा, अधिवक्ता अंजलि कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हुए राष्ट्रहित एवं समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से जन-जागरूकता कार्यक्रम, मानवाधिकार संरक्षण अभियान तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

Leave a Reply