
बोकारो । पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के मिर्धा चेकनाका में सफेद रंग का पिकअप वैन संख्या जेएच 05 डीएफ 9463 अवैध शराब लदी वाहन को पुलिस ने जप्त किया. उक्त बातें पिंड्राजोरा थाना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर कुमार सिंह ने कही. उन्होंने कहा की गुप्त सुचना मिला की पिंड्राजोरा थाना अंतर्गत मिर्धा चेकनाका से सफेद रंग की पिकअप वैन में दोपहर 12 बजे के समय एक पिकअप वैन से अवैध विदेशी शराब लेकर जा रही है. प्राप्त सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम गठित दल के द्वारा प्राप्त सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक करते हुए पिंड्राजोरा से तेज रफ्तार से जा रही पिकअप वैन को रोका गया. रोकने के उपरांत पिकअप वैन के चालक वाहन छोड़कर कर भागने का प्रयास कर रहा था जिससे दौड़ाकर पकड़ लिया गया.
जब्त वाहन से 145 पेटी अवैध शराब बरामद किया गया. शराब का बोतल एवं सब्जी कार्टुन को बरामद कर विधिवत जप्ती सुची तैयार कर जब्त किया गया है. संक्षिप्त अपराधकर्मियो के गिरफ्तार किया गया है. इस अवैध कारोबार में अपराधी एक शामिल थे जिसमे रितेश प्रधान पिता इन्द्रजीत प्रधान पता ग्राम बागलता थाना कवाली जिला पूर्वी सिंहभुम झारखंड बरामद एवं जप्त सामान 145 पेटी अवैध शराब बरामदगी की गई है। प्रत्येक पेटी में 750 एमएल की 12 बोतल पाया गया जिसके उपर ANP Premium whisky for Sale in Haryana टंकित किया हुआ है। जिसका बाजार मुल्य लगभग 3 लाख रुपए बताया गया।
छापामारी दल में शामिल पुलिस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह , पुलिस निरीक्षक चास मु . अंचल रूपेंद्र कुमार राणा , पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन, पुअनि रमेश कुमार, पुअनि अनील कुमार यादव, पुअनि विवेक कुमार पांडे, पुअनि अनिकेत कुमार, पुअनि धीरज उरांव आदि शामिल थे.

Leave a Reply