चास मेयर चुनाव: मारवाड़ी पंचायत सभागार में हुई बैठक, गोपाल मुरारका को मिला सामूहिक समर्थन

चास, बोकारो। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 18 फरवरी 2026 को सायं 6 बजे मारवाड़ी पंचायत, पार्ट–बी सभागार, चास में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेयर पद के प्रत्याशी गोपाल मुरारका को समाज की ओर से पूर्ण एवं एकमत समर्थन दिया जाएगा।

इस दौरान कई संगठनों ने औपचारिक रूप से समर्थन की घोषणा की

इनमें मारवाड़ी पंचायत, मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी महिला समिति, श्याम सेवा संस्थान, श्याम दीवाने, दादी जी को आश्रो परिवार, श्याम बाल मंडल, बोकारो जिला मारवाड़ी सम्मेलन, चास मारवाड़ी सम्मेलन, जैन समाज की विभिन्न इकाइयां, गुजराती समाज, मित्र परिषद्, ब्राह्मण समाज सहित अन्य संस्थाएं शामिलबैठक में प्रांतीय मारवाड़ी अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने समाज की ओर से एकजुट होकर समर्थन देने की बात कहीअपने संबोधन में गोपाल मुरारका ने अब तक किए गए सामाजिक कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी साझा की। उन्होंने 23 फरवरी 2026 को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की और अपने चुनाव चिन्ह ‘कैमरा’ छाप, क्रमांक 10 के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।बैठक के अंत में सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *