गिरिडीह में युवक को अपराधियों ने मारी गोली

बिरनी थाना क्षेत्र के पूर्णानगर निवासी नंदकिशोर माली नामक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी है। कमर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार रात को करमाटांड़ और बरमसिया के बीच जंगल में हुई।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल और फिर धनबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *