
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Harvinder Singh के नेतृत्व में Bokaro में विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें चास थाना प्रभारी Sushma Kumari, सेक्टर-6 थाना प्रभारी Sangeeta Kumari, चास महिला थाना प्रभारी Sunila Linda तथा नगर महिला पुलिस Meera Lakra सहित कई महिला पुलिसकर्मी शामिल रहीं।
अभियान के तहत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। विशेष रूप से Naya Mor Birsa Check Post और Chas Check Post सहित कई स्थानों पर पुलिस टीम ने वाहनों को रोककर जांच की और लोगों को सुरक्षा तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों की विशेष रूप से जांच की गई। कई वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई गई तथा संदिग्ध वाहनों की डिक्की की भी जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को चेतावनी देते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
इसके साथ ही हेलमेट पहनकर सुरक्षित तरीके से वाहन चला रही महिलाओं को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सम्मानित भी किया गया, ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश समाज तक पहुंचे और अन्य लोग भी प्रेरित हों।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला दिवस के मौके पर महिला पुलिसकर्मियों को आगे रखकर यह विशेष अभियान चलाया गया है, ताकि समाज में यह संदेश जाए कि महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त और सक्षम हैं। उन्होंने बोकारो वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या पुलिस सहायता के लिए तुरंत 112 नंबर पर सूचना दें।
उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस का लक्ष्य “सेवा ही लक्ष्य” है और बोकारो पुलिस हमेशा जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।

Leave a Reply