चास–धनबाद मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, 10 वर्षीय रघुवर की मौत; लोगों ने किया सड़क जाम

चास–धनबाद मुख्य मार्ग पर हादसा, 10 वर्षीय बच्चे की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

बोकारो: चास–धनबाद मुख्य मार्ग पर देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवाडीह पंचायत के ग्राम काशी डीह निवासी रघुवर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रघुवर शादी समारोह से टोटो गाड़ी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब 12 बजे उसकी टोटो गाड़ी हाईवे पर एक वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि 10 वर्षीय रघुवर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सुबह परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बच्चे की मौत से आक्रोशित लोगों ने चास–धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और सरकार से मुआवजा तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

सड़क जाम के कारण कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *