
बोकारो इस्पात संयंत्र के बोकारो जनरल अस्पताल परिसर में आज मंगलवार को स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल के कर्मचारियों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन में प्रयोग में लाने हेतु प्रेरित किया गया.
छात्राओं ने अपनी जीवंत अभिनय के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण के प्रभावों को प्रदर्शित किया। इस नाटक के जरिये लोगों को प्लास्टिक से लोगों के जीवन में पड़ने वाले प्रभाव एवं इसके रोकथाम पर मंचन किया गया. छात्राओं के इस रचनात्मक प्रयास को वहाँ उपस्थित दर्शकों और अस्पताल कर्मियों ने सराहना की।
नुक्कड़ नाटक मंचन का आयोजन अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. बी.बी. करुणामय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. आनंद कुमार, डॉ. अनिंदा मंडल एवं डॉ. इंद्रनील चौधरी तथा सहायक महाप्रबंधक (अस्पताल प्रशासन) श्रीमती कैरोल शर्मा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या, संकाय सदस्य और अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply