नर्स बनकर आई महिला ने की थी नवजात की चोरी, पुलिस ने 12 घंटे में सुरक्षित मिला बच्चा, 3 धाराए।

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज से बीते दिन चोरी हुए बच्चे को पुलिस ने प्राप्त कर लिया, बच्चा पूरी तरीके से सुरक्षित है एवं मामले में संलिप्त तीन लोगों को किया है गिरफ्तार।

झारखंड में एक अस्पताल में उसे वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक नवजात बच्चे को एक नर्स बनकर आई महिला उठाकर भाग गई। यह मामला धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज का था। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से चोरी हुए नवजात बच्चे का पुलिस ने महज 12 घंटे में पता लगाकर सुरक्षित उनके परिवार वालों को सौंप दिया है। इसके बाद परिवार के लोगों को राहत मिली है। आपको बता दें कि यह मामला रविवार को सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ईस्ट बसूरिया में औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई में संलिप्त एक महिला समेत तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। 

बड़े रकम की लालच में हुआ या घटना

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अस्पताल की आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारी और महिला ने बड़ी रकम के लालच में यह घटना अंजाम दी गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंध बच्चा चोर गिरोह से भी है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

25 दिसंबर को टुंडी के मनियाडीह स्थित भेलोई गांव निवासी शालिग्राम मरांडी की पत्नी सरिता मरांडी ने पुत्र को जन्म दिया था। नवजात चोरी की खबर के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

सीसीटीवी से मिला सुराग

मामले के पड़ताल में सीसीटीवी फुटेज कारगर साबित हुआ। पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर पूरे मामले की पड़ताल की। सीसीटीवी जांच के दौरान उसे महिला का तस्वीर प्राप्त हुआ जिसके अनुसार महिला की खोजबीन की गई और 2 साथी समेत महिला को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर धर दबोचा। इस कार्रवाई से परिवार को तत्काल राहत मिली है और पुलिस के कार्यशैली पर भरोसा बढ़ गया। बच्चों के परिवारजन प्रसन्न है कि उनके घर का चिराग उन्हें मिल गया। इस त्वरित कार्यवाही से पुलिस ने भी एक संदेश दे दिया है की अपराधी कितने शातिर क्यों ना हो अपराध करके पुलिस से बच नहीं सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *