कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में 2.5 करोड़ की नौकरी, hyderabad के छात्र को बड़ा पैकेज

IIT Hydrabad's CS student got big placement of 2.5 carore
A student (Computer Science) from IIT hydrabad got 2.5 Carore package in foreign countary.

आईआईटी हैदराबाद संस्थान के इतिहास में पहली बार किसी विद्यार्थी को मिला इतना बड़ा पैकेज 

IITH हैदराबाद संस्थान के इतिहास में पहली बार किसी विद्यार्थी को मिला इतना बड़ा पैकेज 

वर्त्तमान समय में जब नौकरी प्राप्त करना नाकों चने चबाने जैसा हो, वैसे स्थिति में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी हैदराबाद (आईआईटी) से एक अच्छी खबर है। यहां के एक छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीज को 2.5 करोड़ का पैकेज मिला है। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र को इस साल के प्लेसमेंट में नीदरलैंड की कंपनी द्वारा 2.5 करोड़ का पैकेज नीदरलैंड की एक कंपनी ने दिया है

Computer science में अंतिम वर्ष के छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीज जुलाई से वैश्विक ट्रेडिंग फर्म ऑप्टिवर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम शुरू करेंगे।

21 वर्षीय एडवर्ड ने दो महीने की इंटर्नशिप को प्री-प्लेसमेंट ऑफर PPO में परिवर्तित करने के बाद यह ऑफर प्राप्त किया है।

कंप्यूटर साइंस के छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीज ने कहा कि यह पहली और एकमात्र कंपनी थी जिसके लिए मैंने इंटरव्यू दिया था। जब मेरे मेंटर ने बताया कि कंपनी मुझे नौकरी का प्रस्ताव देगी, तो मैं बेहद खुश हुआ। उन्होंने कहा कि मेरी इस सफलता पर मेरे अभिभावक प्रसन्न हैं। 

 हैदराबाद में जन्मे और पले-बढ़े वर्गीस ने सातवीं से बारहवीं कक्षा तक बेंगलुरु में पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि बाजार में मंदी के बावजूद, उन्हें अपने मेहनत में कमी नहीं आने दी और उन्हें पूरा भरोसा था कि उनके मेहनत का फल जरुर प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *