बोकारो: पिकनिक के लिए बुला रहा है बरवाघाट, देशी वाटर पार्क

बोकारो, बेरमो, कोयलांचल और चन्द्रपुरा के बीच प्राकृतिक के गोद में बसा बरवाघाट  अपनी मनमोहक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। 7-8 साल पहले बरवाघाट दामोदर नदी को बांधकर बनाया गया है। यहां पत्थरों के बीच कल-कल कर दामोदर की जलधारा के साथ वादियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। 

बोकारो जिला मुख्यालय से चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन की ओर 15 किलोमीटर की दूरी पर  स्थित पचौरी गांव के नजदीक स्थित है। 

गर्मियों में देशी वाटर पार्क 

बोकारो शहरी लोगों के लिए गर्मी के दिनों में प्राकृतिक वाटर पार्क के रूप में बरवाघाट को जाना जाता है।  गर्मी में लोग दामोदर कि कलरव करती ठंडी जलधारा में फ्री वाटर पार्क का लुत्फ़ उठाने आते हैंवीडियो वायरल होने के बाद फेमस हो गया देसी वाटर पार्क 

यह स्थान तीन-चार साल पहले लोगों के नजर से दूर था। लेकिन सोशल मीडिया का प्रभाव कहिए बोकारो के नजदीक इस प्राकृतिक वाटर पार्क वायरल है। यहां की तस्वीर और वीडियो वायरल होने के बाद दूर-दूर से लोग यहां आने लगे हैं। 

हर हाथ में मोबाइल और उसके साथ यहां से जाने वाली तस्वीरें  और वीडियो यहां की लोकप्रियता में चार चांद लगा रहे हैं। यही कारण है कि पिकनिक स्पॉट के तौर पर लोग अब यहां भी बड़ी संख्या में आने लगे हैं।

दिसंबर और जनवरी के समय धनबाद, बोकारो, बेरमो के लोग पिकनिक के उद्देश्य से आते हैं.  इस समय यहां पर खासी भीड़ देखी जाती है। 

सुकून देता है यह जगह 

दामोदर नदी का किनारा प्राकृतिक नजारा पेड़, बड़े-बड़े चट्टान के बीच यहां लोगों को तनावपूर्ण जिंदगी से सुकून की ओर ले जाता है। अगर आप भाग दौड़ एवं तनाव के बीच सुकून तलाश रहे हैं तो बरवाघाट  आपको सुकून दे सकता है। 

मकर संक्रांति में लगता है मेला 

प्रत्येक वर्ष जनवरी के 16 तारीख को बरवाघाट  में मेला का आयोजन होता है मकर संक्रांति पर इसकी भीड़ देखते ही बनती है. यहां दूर-दूर से लोग मेले का आनंद लेने आते हैं। 

स्थानीय युवकों को रोजगार 

किसी स्थान के फेमस हो जाने से  इसका लाभ वहां के स्थानीय को प्राप्त होता है. जब  बड़ी संख्या में लोग वहां जाते हैं तो स्थानीय बेरोजगार लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।  ये बात उनके लिए रोजगार के द्वार खोलते हैं. ऐसा ही हुआ है बरवाघाट  के आसपास रहने वाले युवकों के लिए। अब वहां के लोग नदी क्षेत्र का सफाई, गाड़ियों का पार्किंग की व्यवस्था एवं बरवाघाट में किसी को परेशानी ना हो इसका देखरेख करते हैं. इसके बदले में पार्किंग शुल्क के नाम पर ₹10 से  ₹30 लेते हैं। 

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की जरूरत 

किस स्थान की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसके रखरखाव की व्यवस्था, इसकी स्वच्छता की विधिवत व्यवस्था, और कुछ सुविधाएं बढ़ा दिए जाने से यहां आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। यहां सुविधा बढाकर क्षेत्र के लोगों को बड़े स्तर पर रोजगार से जोड़े जाने की संभावना प्रचुर है। 

बारवाहरी के नाम पर पड़ा बरवाघाट का नाम 

बरवाघाट के बारे में पचौरी बस्ती के अशोक गोस्वामी ने बताया कि यहां बारवाहारी की प्रतिमा स्थापित है. इसलिए यहां का नाम बरवाघाट पड़ा है। ग्राम देवता के तौर पर सैकड़ो वर्षों से यहां बारवाहरी की पूजा होती आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *