डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में नशामुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

हमारा बोकारो पेटरवार डेस्क । डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, जारा बुण्डु में शनिवार को नशा मुक्ति विशेष अभियान-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे और धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर जारा बुण्डु, पेटरवार चौक, थाना, बाजार क्षेत्र एवं मस्जिद रोड होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ समेत विभिन्न नारों के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया।नइस अवसर पर प्रधानाध्यापिका पूनम शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और समाज के भविष्य को भी प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, संस्कार, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की ओर से विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों को पौधे भी भेंट किए गए। इसके माध्यम से नशामुक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *