डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में सावन महोत्सव का आयोजन

माताओं को मेहंदी लगाती छात्राएं

पेटरवार। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल जारा , बुंडू में सावन महोत्सव का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ विद्यालय में माताओं ने भी भाग लिया। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों के लिए राखी सजावट और आरती थाल सजावट प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यालय की छात्राओं ने माताओं एवं बहनों के हाथों में मेहंदी लगाकर उनका स्वागत किया। माताओं एवं बहनों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, जीवन एवं मां से संबंधित प्रश्नोत्तरी तथा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वेशभूषा सज्जा प्रतियोगिता में प्रीति कपूर ने प्रथम, शांति देवी ने द्वितीय और रिंकू देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में गीता देवी विजेता रहीं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सावन महोत्सव केवल बच्चों का उत्सव नहीं, बल्कि अभिभावकों को भी विद्यालय परिवार से जोड़ने का अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *