राजनीतिक जुड़ाव को लेकर अरविंद मुर्मू ने किया स्पष्ट, कहा- मेरी निष्ठा झामुमो के साथ

फायल फ़ोटो

हमारा बोकारो पेटरवार डेस्क । पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू ने राजनीतिक जुड़ाव को लेकर स्पष्ट बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता हैं और उनकी राजनीतिक निष्ठा पार्टी के प्रति कायम है। मुखिया ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व वे एक स्थान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान आजसू पार्टी से जुड़े कुछ लोग वहां पहुंचे। बातचीत के दौरान उन्हें पट्टा पहनाई और उनके साथ फोटो खींच ली। इसी तस्वीर को लेकर यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि उन्होंने आजसू पार्टी का दामन थाम लिया। अरविंद कुमार मुर्मू ने इस तरह की चर्चाओं को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताते हुए कहा कि केवल एक तस्वीर के आधार पर उनके राजनीतिक जुड़ाव का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा में हूं और पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा कायम है। मेरे साथ खींची गई तस्वीर को राजनीतिक रूप से गलत अर्थ में प्रस्तुत न किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *