लीला जानकी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

दहीहांडी मटका फोड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

दहीहांडी मटका फोड़ प्रतियोगिता

हमारा बोकारो पेटरवार डेस्क। लीला जानकी पब्लिक स्कूल, रघुनाथपुरम पेटरवार के प्रांगण में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद दहीहांडी मटका फोड़ प्रतियोगिता सहित नृत्य, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नर्सरी से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों ने कृष्ण लीला पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत किया। वहीं, कृष्ण-सुदामा के अभिनय ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं उत्सव के माहौल में रंग गया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए कि जीवन में कितनी भी कठिन परिस्थितियां क्यों न आएं, हमें धैर्य बनाए रखना चाहिए और मुस्कुराते हुए संकटों का सामना करना चाहिए। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद कुमार ने भी सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

बोकारो, पेटरवार से राज किशोर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *