
राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा
हमारा बोकारो पेटरवार डेस्क। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल,जारा बुंडू में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, नृत्य और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से गूंज उठा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी को सत्य, प्रेम, कर्म और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में विद्यार्थियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
