
हमारा बोकारो बोकारो डेस्क ! बेरमो के पूर्व मंत्री स्व राजेन्द्र सिंह और क्षेत्र की जनता के सपनों को बेरमो विधायक ने अमली-जामा पहनाने का काम किया. जैनामोड़ स्थित पावर ग्रिड से 33 केवी बिजली पथुरिया और बगियारी के लिए चार्ज कर दिया गया. बेरमो विधायक जय मंगल सिंह ने विधिवत नारियल फोड़कर उद्घाटन किया. इस दौरान कांग्रेस व झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें.
रामगढ़ जिला के चरघी ग्रिड से कसमार को होती थी सप्लाई-
बोकारो जिला अंतर्गत कसमार प्रखंड के सब स्टेशन पहले रामगढ़ जिला के गोला क्षेत्र के चरघी से जुड़ा था. हालांकि, जानकारों की मानें तो बिजली चार्ज तो बगियारी के लिए कर दिया गया, लेकिन अभी भी बगियारी सब स्टेशन जैनामोड़ ग्रिड ने नहीं जुड़ पाया है. बिजली चार्ज होने के बाद भी अभी बगियारी सब स्टेशन में कई ऐसे काम है, जिसका होना बाकी है. ऐसे में फिलहाल यह ऊपरी सतह का काम माना जा रहा है, जबकि धरातल पर बिजली पहुंचने में अभी वक्त लगेगा.
पथुरिया सब पावर स्टेशन भी अभी तक नहीं हुआ तैयार- पथुरिया के स्थानीय लोगों ने बताया कि 9 दिसंबर 2013 को तत्कालीन मंत्री सह बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने शिलान्यास किया था. कुछ काम भी धरातल पर हुआ, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका. 29 मार्च 2025 में पुनः पथुरिया पावर स्टेशन के काम को गति देने के लिए वर्तमान विधायक जय मंगल सिंह ने शिलान्यास किया. इसके बावजूद अभी तक पथुरिया पावर स्टेशन का काम कछुए की चाल से हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है.
