
पेटरवार। पेटरवार थाना परिसर में मंगलवार को एसआईएस में बहाली को लेकर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। बहाली प्रक्रिया के तहत लगभग 40 युवकों का चयन किया जाना है। इस दौरान युवाओं की आवश्यक प्रक्रिया एवं योग्यता से संबंधित जानकारी दी गई। धनबाद एसआईएस ट्रेनिंग सेंटर के रिक्रूटमेंट ऑफिसर कुमार रंजन ने बताया कि युवाओं को बहाली के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी दी जा रही है। शिविर को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया। मौके पर अभ्यर्थियों ने बहाली प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

