
हमारा बोकारो पेटरवार डेस्क। कृषि विज्ञान केंद्र, पेटरवार में बकरी पालन एवं प्रबंधन को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार को किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी डॉ. सुषमा सरोज सुरीन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बकरी पालन की वैज्ञानिक विधि, उचित प्रबंधन, खान-पान, स्वास्थ्य देखभाल तथा बेहतर उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षकों ने किसानों को बकरी पालन को स्वरोजगार एवं आय का बेहतर साधन बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान की।मौके पर मुकेश कुमार सहित अनेक लोग शामिल थे।


