महाअष्टमी पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दुर्गा पूजा पंडालों में किए मां का दर्शन

हमारा बोकारो पेटरवार डेस्क। महाअष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पेटरवार प्रखंड के गुरुजवा टोला एवं खत्री टोला स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री ने मां दुर्गा से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और कल्याण की कामना की। उन्होंने पूजा पंडालों में उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात की और सभी को दुर्गा पूजा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
महाअष्टमी के अवसर पर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला। मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में पहुंच रहे हैं। दुर्गा पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *