बोकारो में पुलिस पर हुआ था हमला, 4 गिरफ्तार

पुपुनकी आश्रम मार्ग में पुलिस पर हुआ था हमला, दो जवानों के साथ  थाना प्रभारी हुए थे घायल

4 गिरफ्तार , 40–50 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

 इस घटना में चास (मु.) थाना प्रभारी पु०अ०नि० प्रकाश मंडल एवं JAP बल के जवान अशोक राम घायल हो गए थे। घटना 28 दिसंबर 2025 की दोपहर लगभग 14:30 से 16:25 बजे के बीच की बताई जा रही है।

शराब एवं ताड़ी सेवन कर रहे थे लोग

इस मामले में थाना प्रभारी प्रकाश मंडल द्वारा दर्ज स्वविवरण के अनुसार, वे सशस्त्र बल के साथ दिवस गश्ती एवं आसूचना संकलन में थे। इसी दौरान सूचना मिली कि पुपुनकी आश्रम जाने वाली सड़क के किनारे कुछ लोग खुलेआम शराब एवं ताड़ी का सेवन कर रहे हैं।

 पुलिस द्वारा मना करने के बावजूद असामाजिक तत्वों ने बदले की भावना से आश्रम आने-जाने वाले वाहनों को रोकना शुरू कर दिया।

सूचना के सत्यापन हेतु जब थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो पाया गया कि करीब 40–50 महिला-पुरुष लाठी-डंडा से लैस होकर सड़क जाम कर रहे थे।

 पुलिस द्वारा समझाने के प्रयास पर भीड़ उग्र हो गई और थाना प्रभारी सहित पुलिस बल पर लाठी, डंडा एवं ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के हथियार छिनने का भी प्रयास किया गया तथा सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

हमले में थाना प्रभारी प्रकाश मंडल एवं जाप जवान अशोक राम को सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, वहीं अशोक राम का चेहरा बुरी तरह सूज गया। घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद मौके से चार आरोपियों

चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • शिव लाल केवट
  • लक्ष्मण केवट
  • रंजीत केवट
  • मंटू गोप

को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने घटनास्थल से उपद्रव में प्रयुक्त 11 लाठी-डंडा एवं 15 ईंट-पत्थर भी जब्त किए हैं।

 इस मामले में पुपुनकी गांव के कुल 9 लोग नामजद एवं 40–50 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा,  पुलिस पर हमला एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर प्रशाशन शाख्ती से पेश आएगी। फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *