
तेनुघाट डैम क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में तेनुघाट ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार तेनुघाट डैम से बाइक चोरी बीते शनिवार को तेनुघाट डैम से एक काले-सफेद रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। मामले पर तेनुघाट ओपी में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के अभियुक्त बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या (जेएच 09 ए जी 8647) को भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोमिया थाना क्षेत्र के साडम बाजारटाँड़ निवासी बिटटू कुमार (24 वर्ष), के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया। इस कार्रवाई में तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, तेनुघाट ओपी के मनोज तिर्की, कुलदीप कुमार राम, गांधीनगर ओपी के श्रीकांत दर्वे सहित तेनुघाट व गांधीनगर ओपी का सशस्त्र बल शामिल था।

Leave a Reply