6 महीने से नहीं मिला वेतन, सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे निविदा स्वास्थ्य कर्मी

आज बोकारो के सिविल सर्जन कार्यालय में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए संविदा आधारित स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि उन्हें बीते छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने बताया कि इससे पहले वे ब्लॉक स्तर पर भी कई बार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन जब वहां से कोई समाधान नहीं निकला तो मजबूर होकर उन्हें सिविल सर्जन कार्यालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। आज सुबह करीब 9 बजे से लगभग 100 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मी कार्यालय परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे।

मौके पर अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर पहुंची महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने के कारण घर में भोजन तक की व्यवस्था ठीक से नहीं हो पा रही है। ऐसे हालात में काम करना बेहद मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना है कि उन्हें ईपीएफ और ईएसआईसी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं।

बनावहीं, मौके पर पहुंचे सिटी थाना पदाधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांगों और पूरे मामले की जानकारी सिविल सर्जन ही बेहतर तरीके से दे पाएंगे।

Background template with mandala pattern design illustration

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *