22 दिसंबर 2025: विस्थापित अप्रेंटिस संघ एवं विस्थापित महा जुटान की संयुक्त बैठक बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य गेट के सामने टू टैंक गार्डन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हुस्नुल्ला अंसारी ने की, जबकि संचालन जानकी महतो द्वारा किया गया।
बैठक में जानकारी दी गई कि 17 दिसंबर 2025 को माननीय सांसद ढुल्लू महतो द्वारा विस्थापितों की समस्याओं को लेकर इस्पात मंत्री के साथ बैठक की गई थी, जिसमें बोकारो के विस्थापित प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस दौरान विस्थापितों की विभिन्न मांगों पर विचार किया गया।
विस्थापितों की प्रमुख मांगों में शहीद प्रेम प्रसाद की प्रतिमा निर्माण हेतु 20 डिसमिल भूमि आवंटन, 1500 अप्रेंटिस छात्रों को नियोजन, 19 गांवों को पंचायत में शामिल करने के लिए एनओसी जारी करने, ठेका मजदूरों के कट-मनी व शोषण पर रोक, विस्थापितों को 50 प्रतिशत प्लॉट-दुकान में हिस्सेदारी तथा 4328 युवाओं को अप्रेंटिस कराने की मांग शामिल है।
बैठक में कहा गया कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर ठोस पहल नहीं हुई, तो नव वर्ष में प्लांट के सभी गेट अनिश्चितकालीन रूप से बंद किए जाएंगे।
बैठक में सहदेव साव, टीना सिंह, दुर्गाचरण महतो, चंद्रकांत महतो, सुनील महतो, सुरेंद्र महतो, जिलानी, अभिषेक कुमार, राजकुमार, रूबी कुमारी, संतोष दास, शंभु महतो, बबलू साहू, सचिन सोरेन, शंकर मरांडी, वसीम, गौतम प्रजापति सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply