बोकारो: आर्थिक तंगी की त्रासदी, एक परिवार के तीन लोगों की मौत

बोकारो : बढ़ा कर्ज का बोझ, परिवार के तीन लोगों की #मौत से सनसनी बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 पांच स्ट्रीट स्थिति बने आउट हाउस में रह रहे 35 वर्षीय कुंदन कुमार तिवारी, 32 वर्षीय रेखा देवी और 2 वर्षीय श्रेयांश की मौत से पूरे इलाके में मातम फैला हुआ है। कुंदन तिवारी बिहार बांका के रहने वाले थे वहीं रेखा देवी तुपकाडीह की रहने वाली थी ।

सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि अनुमान के अनुसार पहले बच्चे को मार दिया गया है और उसके उपरांत खुद फांसी के फंदे से झूल कर अपना भी जीवन समाप्त कर लिया है। मौके पर हरला थाना प्रभारी और सिटी डीएसपी अलोक रंजन पहुंच मामले की जाँच में जुट गए। सिटी डीएसपी अलोक रंजन ने बतया की प्रथम दृष्टया से यह आत्महत्या का मामला लगता है। अगल बगल से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंदन कुमार तिवारी कुछ काम नहीं करता था। वो सिर्फ कर्ज लेकर घर चलता था। कर्ज बहुत ज्यादा होने के कारण कुंदन ने यह कदम उठाया है। सिटी डीएसपी ने पत्रकारों को बताया कि घटना से ये प्रतीत होता है कि मृतक ने पहले अपने 2 वर्षीय बच्चे को तकिया से चेहरा पर रखकर मारा है फिर अपनी पत्नी के साथ फांसी लगा ली। डीएसपी ने कहा इस घटना के कारणों की पुष्टि पूर्ण रूपेण अभी नहीं की जा सकती है, अभी जाँच चल रहा है। जांच होने के उपरांत जानकारी दी जाएगी। फिलहाल शव को #पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *