
बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत मनमोहन कॉपरेटिव, मकान संख्या 869 की ओमकार इंटरप्राइजेज, जूता गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से गोदाम का सामान जूता चप्पल धू-धू कर जल गया। मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग गोदाम के तीसरे तल्ले तक जा पहुंचा इससे अफरा तफ़री की स्थिति उत्पन्न हो गई।
घटना की सूचना मिलते हैं फायर ब्रिगेड की 3 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। घंटों के मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
गलियां संकरी एवं बिजली के तार नीचे होने के कारण फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर पहुंचने में हुई परेशानी
फायर विभाग की प्रभारी भगवान ओझा ने बताया कि गलियां संकरी एवं बिजली के तार नजदीक होने के कारण हमें घटना स्थल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
शाम लगभग 6:00 से 7:00 के बीच की घटना है। इसमें किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है।
गोदाम के मलिक ओमकार पाण्डेय के अनुसार लगभग एक करोड रुपए की जूता चप्पल जलकर खाक हो गई है। समय रहते आग में काबू पा लेने के कारण आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया है जिससे लोग भय मुक्त हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार समय रहते आज पर काबू न पाया जाता तो आसपास रह रहे घरों तक आज पहुंचने की संभावना थी।
खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ियाँ मौके पर मौजूद थीं.

Bahut dukh ki bat