
झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है, इसकी घोषणा संभवतः 14 जनवरी के बाद की जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार इस बार नगर निकाय का चुनाव EVM से न करवा कर के बैलेट पेपर से करवाई जानी है. ये चुनाव इस बार एक ही चरण में संपन्न करवाया जाएगा।
चुनाव में उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार करने के लिए मात्र 30 से 35 दिनों की समय दी जाएगी। चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को बैठक रखी है. जिसमें राज्य के कहीं बड़े अधिकारी इस बैठक में सम्मिलित होंगे साथ ही साथ जिलों के सभी उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे।
इस चुनाव में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रंग के बेलेट पेपर का प्रयोग किया जायेगा. जिसमें मेयर एवं अध्यक्ष के लिए गुलाबी एवं पार्षद के लिए सफेद मतपत्र रखा जाएगा। चुनाव के लिए 150 चुनाव चिन्ह का फाइनल किया गया है.
इस बार नगर निकाय का चुनाव किन-किन जगहों पर होने जा रही है।
नगर निगम, रांची, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, मेदिनीनगर, मानगो एवं आदित्यपुर।
वही नगर परिषद में गढ़वा, बिश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, गोड्डा, गुमला, पाकुड़, दुमका, जूगलशलाई, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहेबगंज, फुसरो, इत्यादि


Leave a Reply