सेल बोकारो हाफ मैराथन का आयोजन 1 फरवरी 2026 को

इस बार फिर से दौड़ लगाएगा बोकारो, बोकारो में SAIL आयोजित कर रहा है हॉफ मैराथन ।

सेल बोकारो स्टील प्लांट की ओर से 1 फरवरी 2026 को हाफ मैराथन का बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसकी घोषणा बोकारो इस्पात स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 4 F में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की गई। हॉफ मैराथन की शुरुआत सेक्टर 4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम से होगी।

पंजीकरण के लिए वेबसाइट जारी www.bokaromarathon.com जारी की गई है। किसी को रजिस्ट्रेशन करने में परेशानी न हो इसको देखते हुए यह वेबसाइट हिंदी में भी उपलब्ध है। इस वेबसाइट पर इस मैराथन संबोधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

Mairathon में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा । 

रजिस्ट्रेशन शुल्क 150

बीते साल इसका रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रुपए था वहीं इस बार इसको बढ़ाकर पंजीकरण शुल्क 150 रूपये की गई है.

अंतिम तारीख 20 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

1 फरवरी 2026 को आयोजित सेल बोकारो हाफ मैराथन 21.2 किलोमीटर ,10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर वह दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए 2 किलोमीटर की विशेष दौड़ आयोजित की जाएगी।

पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग पुरस्कार

हाफ मैराथन को 3 आयु वर्गों में विभाजित किया गया है पुरुष और महिला प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार भी रखे गए हैं।

बीते वर्षों की लोकप्रियता देखते हुए अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष धावकों की संख्या पिछले वर्ष से अधिक होने की संभावना है।

सेल बोकारो हाफ मैराथन के बड़े आयोजन के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मणिकांत धान चीफ ऑफ कम्युनिकेशन सेल बोकारो, कुंदन कुमार नगर सेवा प्रबंधक, कृष्ण चंद्र फाइनेंस विभाग, अभिनव शंकर वरीय प्रबंधक, अंजनी कुमार उप प्रबंधक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *