वन सुरक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता मेला का आयोजन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया शेड निर्माण का शिलान्यास

पेटरवार संवाददाता: मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग योगेंद्र प्रसाद पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चरगी घाटी में आयोजित वन सुरक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता मेला में सम्मिलित हुए। मेला स्थल पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आयोजकों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने मेला परिसर में शेड निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया तथा उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संबोधन में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति का गहरा जुड़ाव प्रकृति से रहा है। वृक्ष, जल, जंगल और पर्यावरण हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं, जिनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजनों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता मेलों के माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जागृत होती है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *