
पेटरवार, बोकारो संवाददाता: पेटरवार में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बोकारो जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर रांची से चयनित कमिटी की औपचारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट रांची के महानगर अध्यक्ष जावेद अख्तर तथा कार्यालय प्रभारी बिनय राज और जगदीश सिंह की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, जावेद अख्तर एवं जगदीश सिंह के द्वारा चयनित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नवगठित जिला कमिटी में अध्यक्ष के रूप में कृष्णा चौधरी, उपाध्यक्ष संजय कुमार, सचिव बैजनाथ शर्मा, उपसचिव अमरनाथ पोद्दार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा तथा उपकोषाध्यक्ष राहुल कुमार बासु को चुना गया।

वहीं सदस्य के रूप में संतोष कुमार रविदास, अविनाश कुमार, राजकिशोर शर्मा, चूमन कुमार, राजेश कुमार एवं राजेश राज को झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट रांची द्वारा मनोनीत किया गया। इसके अलावा निगरानी समिति में मनोज कुमार शर्मा, मो. साबिर अंसारी एवं मिथलेश कुमार को शामिल किया गया, जबकि लीगल सलाहकार के रूप में स्वरूप सहाय को चयनित किया गया। मौके पर ओम प्रकाश सहगल, राहुल सहगल, प्रदीप कुमार, राकेश शर्मा, सूरज कुमार, रमेश चंचल, हेमंत कुमार महतो, शेखर, नवीन सिन्हा, मुकेश लाल, धरामनाथ कुमार, संदीप कुमार सिंह सहित दर्जनों पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने संगठन की मजबूती, पत्रकारों की एकजुटता और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

Leave a Reply