
बोकारो: आभूषणों की शुद्धता, विश्वास और परंपरा की पहचान स्वर्णालिका ज्वेलर्स एंड साड़ीज़ अब महिलाओं के परिधान की भव्य दुनिया में कदम रखने जा रहा है। इसी कड़ी में 23 जनवरी को “स्वर्णालिका साड़ीज़” के भव्य उद्घाटन किया जाएगा।
“The Legacy of Gold is ready to Embrace Grace” की भावना के साथ स्वर्णालिका अपनी स्वर्णिम विरासत को अब फैशन और ग्रेस से जोड़ रहा है। यह नया शोरूम एक एक्सक्लूसिव वीमेंस अटायर डेस्टिनेशन होगा, जहाँ साड़ियाँ, ब्राइडल लहंगे, गाउन, सूट सहित सम्पूर्ण महिला परिधान एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
वर्ष 1990 से स्वर्णालिका अपने ग्राहकों को शुद्ध, विश्वसनीय और एलिगेंट ज्वेलरी प्रदान करता आ रहा है। अब उसी भरोसे और गुणवत्ता के साथ महिलाओं के परिधान के क्षेत्र में भी स्वर्णालिका अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के लिए तैयार है।
इस शुभ अवसर पर श्री संजय रस्तोगी एवं समस्त रस्तोगी परिवार ने नगरवासियों, ग्राहकों एवं शुभचिंतकों से उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Leave a Reply