
गैर बैंकिंग वित्तीय संस्था Beyond Banking ने अपनी स्थापना का पहला वर्षगांठ मनाया। इस अवसर पर चीरा स्थित कार्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था से जुड़े सैकड़ो निवेशकों की सहभागिता हुई। इस अवसर पर बियोंड बैंकिंग के माध्यम से निवेश करने वाले निवेशकों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह कहा की उतार चढ़ाव से भरे बाजार में इस संस्था के माध्यम से निवेश करने पर उन्हें अपेक्षा से काफी अधिक रिटर्न प्राप्त हुआ है।
1 वर्ष के समय में ही बियोंड बैंकिंग ने बोकारो के निवेशकों के बीच अच्छी ख्याति अर्जित कर ली है। इसके संस्थापक राहुल रंजन एवं शीतल सिंहा ने इस अवसर पर उपस्थित निवेशकों को संस्था के प्रति विश्वास व्यक्त करने के लिए धन्यवाद दिया एवं उन्हें आश्वस्त किया कि वे अपने निवेशकों के कठिन श्रम से अर्जित धन के बेहतर निवेश के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। इस अवसर पर संस्था ने निवेशकों को प्रतीक चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में संस्था के मार्गदर्शक रंजन कुमार सिन्हा एवं सक्रिय सहयोगी रजत सिन्हा की सहभागिता रही।

Leave a Reply