सड़क दुर्घटना में, ऋतुडीह के युवक की मौत, 2 घायल

Bokaro : नया मोड़ के सामने रिलायंस होटल आज शाम एक्सीडेंट, हुआ है जिसमें एक की युवक की मौत हो गई है वहीं दो युवक hospital में भर्ती हैं।

बोकारो में आज शाम दो युवक बाइक सहित टेलर से जा टकराए। एक मृत्यु हो गई है तो दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक ऋतुडीह पंचायत निवासी आयुष है और दोनों घायलों की पहचान समाचार लेखन तक नहीं हो पाई है।

यह घटना बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र की है। 

होटल रिलायंस के सामने रोड के एक तरफ खड़ी टेलर से बाइक सवार जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में यह घटना घटित हुई। ये तीनों JH 09 BE –  9226 Royal enfield, बुलेट बाइक पर सवार थे। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों ने इन्हें BGH अस्पताल पहुंचाया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस स्थल पर पहुंच गई थी जो मामले की जांच कर रही है।

सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार प्रसाद ने बताया कि एक माराफारी थाना क्षेत्र के रितुडीह के स्व. लक्ष्मण शर्मा के नाती आयुष शर्मा की मृत्यु हो गई है। दो घायलों के बारे में अभी इतना ही पता है कि एक से सेक्टर – 02 का तो दूसरा जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ का निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *