चास नगर निगम मेयर प्रत्याशी निवर्तमान उप महापौर अविनाश कुमार 3 को दाखिल करेंगे नामांकन

चास नगर निगम मेयर प्रत्याशी के रूप में निवर्तमान उप महापौर अविनाश कुमार कल 3 फरवरी को दाखिल करेंगे नामांकन.
आज मगध बैंक्विट हॉल चास में चास नगर निगम के निवर्तमान उपमहापौर अविनाश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करके मेयर प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन करने का फैसला लिया है. इस निमित्त आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.
श्री कुमार ने कहा कि 2015 से 20 तक के नरेंद्र मोदी और रघुवर दास के सरकार में चास नगर निगम ने विकास के मामले में अनेक बाधाओं के बावजूद उत्कृष्ट कार्य किया था. उक्त कार्यकाल में नगर निगम के महापौर एवं अधिकारियों के मनमर्जी के खिलाफ मैंने अन्य वार्ड पार्षद के साथ मिलकर अनेक बार आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन किया था. आज झारखंड की सरकार पिछले 6 वर्षों से नगर निगम को भंग कर अपनी मनमर्जी चल रही थी. भारतीय जनता पार्टी के दबाव एवं माननीय उच्च न्यायालय झारखंड के सख्त रुख के कारण हेमंत सोरेन सरकार चुनाव कराने को बाध्य हुई है.
श्री कुमार ने कहा कि चास नगर निगम में हम वार्ड पार्षद ने जो काम सामूहिक रूप से किया है क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद उन सभी कामों को पूर्ण करने का कार्य आमजनता के साथ सामूहिक रूप से करने का प्रयास करूंगा.
इससे पहले आज के संवाददाता वार्ता में अविनाश कुमार ने समाज के 21 गणमान्य लोगों का अंग वस्त्र देकर आशीर्वाद ग्रहण किया. इस अवसर पर जगदीश बरनवाल, दिलीप सिंह, साधु शरण प्रसाद, सुरेंद्र पांडेय, अमरजीत सिंह भाटिया, अरुण शर्मा, शंकर दत्ता,भुनेश्वर यादव, विक्की सिंह राठौड़, बालकृष्ण मुरारी, रामकिंकर माहथा, नरोत्तम झा,जज यादव, रानी माली को अंग वस्त्र देकर अविनाश कुमार ने आशीर्वाद लिया.
उक्त अवसर पर उपस्थित सैकड़ो चास नगर निगम की जनता ने माला पहनाकर अविनाश कुमार को जीत की

नामांकन के दौरान रैली बोकारो के चास प्रवेश द्वार गरगा पुल स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से शुरू होकर एसडीओ कार्यालय जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *